थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर ने अवैध धन की वसूली व साइबर ठगी करने वाले गिरोह का 01 शातिर वांछित व 20,000/ के ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

एम,,डी,,न्यूज़,,चैनल,,मुजफ्फरनगर,से रूखशीद अहमद,,की,,रिपोर्ट,,।

मुजफ्फरनगर,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा थाना प्रभारी साइबर क्राइम कर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व मे, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित आनलाईन पोर्टल,पर जनपद मुजफ्फरनगर से फर्जी काल कर लोगों के साथ साइबर धोखाधडी करने की शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों की थाना साइबर क्राइम द्वारा जांच की गयी तो धोखाधडी की घटना में प्रयोग किये गये मोबाइल नंबर व बैंक खाते जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित मिले जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा प्रकाश में आये 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे। आज दिनांक 01,07,2026,को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 01, वांछित तथा 20,000/ रुपये के ईनामी अभियुक्त रिहान पुत्र मेहराज निवासी 827/10, मक्कीनगर योगेंद्रपुरी थाना खालापार जनपद मुज़फ्फरनगर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *