महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।


जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व्यवस्था एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े।
उन्होंने सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया कि जिन शिकायतों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर थाना स्तर पर ही निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed