फतेहाबाद, 1 जुलाई 2026। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह द्वारा संचालित “हर बच्चा सरकारी विद्यालय अभियान” के तहत मंगलवार को ग्राम लालपुरा में जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों की सुविधाओं से अवगत कराना और बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकारी विद्यालय समाज की रीढ़ हैं। सरकार प्राथमिक शिक्षा पर प्रतिवर्ष हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा, “यदि अभिभावक, शिक्षक और समाज मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो सरकारी विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन सकते हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का लक्ष्य केवल नामांकन बढ़ाना नहीं, बल्कि सरकारी विद्यालयों के प्रति समाज का विश्वास मजबूत करना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में जनभागीदारी बढ़ाना है।
युवा तहसील अध्यक्ष जोगी गुर्जर ने अभिभावकों से अपील की कि वे समय-समय पर विद्यालय जाकर बच्चों की पढ़ाई की जानकारी लें और स्कूल की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी से सरकारी विद्यालय और अधिक सशक्त बनेंगे।
बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने अभियान का समर्थन किया और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सरकारी विद्यालयों को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, युवा तहसील अध्यक्ष जोगी गुर्जर, राहुल, सत्यपाल चौहान, पप्पू चौहान, ऊदल सिंह, टीकू, टीकम सिंह, करतार सिंह सहित भाकियू चौधरी चरण सिंह के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
लालपुरा में “हर बच्चा सरकारी विद्यालय अभियान” की बैठक संपन्न, अभिभावकों से सरकारी स्कूलों में प्रवेश की अपील

एम डी न्यूज चैनल
रिपोर्टर, विश्वनाथ वर्मा