डुमरियागंज भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित


रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव डुमरियागंज


डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। नगर क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने डा. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को देश की एकता और अखंडता की आधारशिला बताते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि एवं संतकबीरनगर के पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि एक समय जम्मू-कश्मीर जाने के लिए परमिट लेना पड़ता था, जिसका डा. मुखर्जी ने पुरजोर विरोध किया। उनका उद्घोष एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे आज भी राष्ट्रवाद की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाकर डा. मुखर्जी के सपने को साकार किया है।
सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि डा. मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
बांसी विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो संगठन की विजय सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की। कार्यक्रम को कन्हैया पासवान, गोविंद माधव, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, रामकुमार कुंवर, फतेह बहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, लालजी त्रिपाठी, शिवनाथ चौधरी, साधना चौधरी और उपेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, विकास जायसवाल, विजयकांत चतुर्वेदी, मधुसूदन अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, उदयपाल वर्मा, अमरेंद्र त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, मोनी पाण्डेय, नीरा दुबे, दीपेंद्र सिंह, रमेशधर द्विवेदी, राजकुमार चौधरी, अजय अग्रहरि, गणेश विश्वकर्मा, रामू गौतम, श्रवण चौधरी, शत्रुहन सोनी, गौरव मिश्रा, अमरनाथ सिंह, संजय सिंह, अजय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *