रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर जनपद में आज से शुरू हुए वन महोत्सव (01 से 07 जुलाई) के अवसर पर वृक्षारोपण महाभियान का आगाज किया गया। इस वर्ष यह महोत्सव ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’की विशेष थीम पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने कलेक्ट्रेट पार्क में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि हर नागरिक को न केवल एक पौधा लगाना चाहिए, बल्कि उसके जीवित रहने और संरक्षण की भी पूरी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। मुख्य निर्देश: जिलाधिकारी ने प्रभारी वनाधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि जनपद को मिले पौधरोपण के लक्ष्य को समय से पूरा किया जाए और पौधों की सुरक्षा की संवेदनशीलता के साथ निगरानी हो।

इस गरिमामयी अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर उप जिलाधिकारी और वनाधिकारी समेत कई अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *