एमडी न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

बाराबंकी। मीडिया महासंघ – “कलमकारों का समग्र मंच” ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार तिवारी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खुशीराम चौधरी ने उनके मनोनयन की घोषणा करते हुए बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खुशीराम चौधरी ने कहा कि अशोक कुमार तिवारी की निष्ठा, ईमानदारी, संगठनात्मक क्षमता तथा पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि तिवारी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मीडिया महासंघ का संगठनात्मक विस्तार तेजी से होगा और पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के संविधान, उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संगठन को मजबूत बनाना, पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करना तथा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना होगी। साथ ही पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
मीडिया महासंघ ने प्रदेश भर के पत्रकारों से संगठन से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए सभी पत्रकारों का एकजुट होना समय की आवश्यकता है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को नई मजबूती मिलेगी। रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed