एमडी न्यूज़ बरेली | संवाददाता: जितेंद्र कुमार गौतम

बरेली। सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा तथा उर्स-ए-आला हजरत के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा में वाहन सहित डीजे एवं झांकी की कुल ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। इसके अलावा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत अथवा पूर्व निर्धारित मार्ग से हटकर यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मार्गों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत, लटकते बिजली के तारों को सुरक्षित कराने, जलभराव की समस्या दूर करने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं यात्रा शुरू होने से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कानून-व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सभी आयोजकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी गाइडलाइन का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग कर कांवड़ यात्रा एवं उर्स-ए-आला हजरत को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed