कोल्हुई पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को दबोचा, न्यायालय के आदेश पर हुई गिरफ्तारी –
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंट (NBW) के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना कोल्हुई पुलिस ने मु.वाद संख्या 725/2021 से संबंधित वारंटी भानु कहार (35 वर्ष), पुत्र लौटन कहार, निवासी ग्राम कुशहा, थाना कोल्हुई को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 भादवि तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(x) के तहत न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *