MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
दिनांक 12/7,2026

दहेज उत्पीड़न मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, पनियरा पुलिस की कार्रवाई –
पति, सास और ससुर को पुलिस ने दबोचा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज है मुकदमा –
महराजगंज। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई।
थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना पनियरा पर दर्ज मु0अ0सं0 209/2026 में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुकदमा धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल (23 वर्ष), पियारे (60 वर्ष) और रमावती देवी (58 वर्ष) निवासी ग्राम रजौड़ा पंजुम, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दहेज उत्पीड़न केस में पति, सास और ससुर गिरफ्तार
महराजगंज के थाना पनियरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति राहुल, ससुर पियारे और सास रमावती देवी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *