नगराम, लखनऊ। नगराम क्षेत्र के अनैया खरगापुर निवासी स्वर्गीय पवन भारद्वाज की चौथी पुण्यतिथि पर पवन पेट्रोलियम संस्थान परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर स्व. पवन भारद्वाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. पवन भारद्वाज के सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सदैव समाजहित को सर्वोपरि रखा।

उनके योगदान को क्षेत्रवासी आज भी सम्मान और गर्व के साथ स्मरण करते हैं।इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता की मिसाल देखने को मिली।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि आज उनके पूज्य पिता स्व. पवन भारद्वाज की चौथी पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि पिता के आदर्शों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शुभचिंतक एवं ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरा परिसर श्रद्धा और सम्मान के भाव से सराबोर दिखाई दिया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *