ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा
एम डी न्यूज़
रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख
मथुरा बलदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग से 7 शातिर चोर गिरफ्तार कार बाइक और अवैध असलहा बरामद
कचहरी पर नींबू पानी बेचने वाले दीपक अपने आपको कथिक पत्रकार बताने वाले एवं उसके साथ अन्य साथी सहित चोरी में किया गिरफ्तार
मथुरा जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलदेव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आधी रात को घेराबंदी करते हुए चोरी की विभिन्न घटनाओं में संलिप्त 7 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक स्विफ्ट कार तीन मोटरसाइकिलें इनवर्टर बैटरी भारी मात्रा में बिजली के केबल मोबाइल फोन नकदी और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है थाना बलदेव पुलिस के अनुसार दिनांक 19 जुलाई 2026 को रात करीब 00:30 बजे मुखबिर से चोरों के मूवमेंट की खास सूचना मिली थी इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने माइलस्टोन संख्या 124 के सर्विस रोड पर 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग से ग्राम हथौड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की पुलिस ने मौके से घेराबंदी कर सात अभियुक्तों को धर दबोचा यह सभी आरोपी मुकदमा अपराध संख्या 245/26 धारा 303,,B.N.S के तहत वांछित चल रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से अधिकांश शातिर किस्म के अपराधी हैं जिन पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं सज्जू उर्फ सरजू उम्र 19 वर्ष निवासी रोशन विहार कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार मथुरा इसके खिलाफ एनडीपीएस आर्म्स एक्ट और चोरी के कुल 9 मुकदमे दर्ज है दीपक उम्र 22 वर्ष निवासी भैसारा थाना जमुनापार मथुरा इसके खिलाफ चोरी व मारपीट के 6 मुकदमे दर्ज हैं सोनू उम्र 19 वर्ष निवासी राया रोड ढेरूआ फाटक थाना जमुनापार मथुरा इसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट और चोरी के 6 मामले दर्ज हैं दीपक उर्फ गूंगा उर्फ गुड्डू उम्र 19 वर्ष निवासी प्रीत विहार कॉलोनी राया रोड थाना बलदेव मथुरा इसके खिलाफ चोरी और विद्युत अधिनियम के 6 मामले दर्ज हैं नरेश उम्र 21 वर्ष निवासी किशनपुर थाना महावन मथुरा इसके खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज हैं मौसिम उम्र 28 वर्ष निवासी भरतपुर गेट घिया मंडी थाना कोतवाली मथुरा आशीष उम्र 20 वर्ष निवासी किशनपुर थाना महावन मथुरा इसके खिलाफ 1 मुकदमा दर्ज है पुलिस ने अभियुक्तों की जामा तलाशी और निशानदेही पर भारी मात्रा में सामान बरामद किया है एक नीले रंग की स्विफ्ट कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP 85 CM 9288 एक पल्सर मोटरसाइकिल काली एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल काली और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल UP 85 BQ 3891 एक एक्साइड सोलर ट्यूबलर बैटरी एक सोलर हाइब्रिड यूपीएस इनवर्टर एक विद्युत मोटर लगभग 8 मीटर और 28 मीटर के दो विद्युत केबल तथा सिल्वर के तार पर लिपटा एक अन्य केबल अभियुक्त दीपक के पास से 1 देसी तमंचा 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं आरोपियों के पास से कुल 6 मोबाइल फोन और जामा तलाशी के दौरान ₹3,240 की नकदी बरामद हुई है इस शानदार कामयाबी को अंजाम देने वाली थाना बलदेव की पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा थाना बलदेव उप निरीक्षक वीर सिंह यादव चौकी प्रभारी हनुमान तिराहा उप निरीक्षक आलोक कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी माइलस्टोन 131 हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार और कैलाश चंद्र कांस्टेबल पंकज कुमार
रिक्रूट कांस्टेबल लकी चौधरी विपिन कुमार अवधेश कुमार और अभिषेक शर्मा पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही थाना राया के समन्वय से सुनिश्चित कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर ली है

