बारिश में भी रुकी नहीं अखबारों की डिलीवरी, हॉकर भाइयों को बांटे गए रेनकोट

बहु आयामी समाचार‌ एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 20 जुलाई

मोहम्मदी नगर में घर-घर अखबार पहुंचाने वाले हॉकरों की मेहनत को सलाम करते हुए अंकुर यादव ने सभी हॉकर भाइयों को रेनकोट वितरित किए। बारिश के मौसम में भी समय पर अखबार पहुंचाने वाले इन हॉकरों के लिए यह पहल बेहद उपयोगी साबित होगी।इस अवसर पर गोमती श्रमदान मूवमेंट की पूरी टीम सक्रिय रूप से शामिल हुई। कार्यक्रम में संयोजक अश्वनी सिंह राजपूत ने हॉकरों की लगन और समर्पण की सराहना की। संरक्षक योगेश त्रिवेदी, राजकरन सिंह, शेखर राठौर, सरवन गुप्ता, राहुल कश्यप, विजय गिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।अंकुर यादव ने कहा, बारिश में भी ये हॉकर भाई सुबह-सुबह घर-घर अखबार पहुंचाते हैं। उनका काम बेहद कठिन है। रेनकोट के जरिए हम उनकी थोड़ी बहुत मदद कर सके, यही हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”गोमती श्रमदान मूवमेंट के सदस्यों ने भी भविष्य में ऐसे सामाजिक कार्यों को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *