MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट अशफाक अहमद सदर कोतवाली

फतेहपुर
जनपद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए फतेहपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आ रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार (20.07.2026) को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पीड़ितों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
जनता की समस्याओं का पारदर्शी निस्तारण फतेहपुर पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
