BREAKING NEWS | MD NEWS बहुआयामी समाचार

मुजफ्फरनगर के ग्राम अंबरपुर में बड़ा हादसा, मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

MD NEWS | बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले), मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम अंबरपुर में सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल, खतौली भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों में मुकेश (50) पुत्र हरदेव, उनकी पत्नी शारदा (48), पुत्री राखी (23), पुत्र सावन (17) तथा शिव (8) पुत्र मोनू शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

29 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *