बाराबंकी। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने बुधवार को ब्लॉक देवा की ग्राम मुस्तफाबाद देशी में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने में किसान नेताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। बाद में संगठन ने डीएम को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।

जिला अध्यक्ष ने बताया की बरसात का मौसम शुरू हो गया है,लेकिन मुस्तफाबाद देशी में नालों की सफाई नहीं हुई। जलभराव से गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। और क्षेत्र में डीएपी व यूरिया की भारी किल्लत है। समितियों पर मशीन बंद,बहाना बताकर किसानों को वापस किया जा रहा। प्राइवेट दुकानें 400 से 500 रुपये में यूरिया बेच रही है,जिस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए।
केसरूवा-हडौरा-डामर रोड से गनौरा रोड पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है कई बार हादसे हो चुके हैं,शिकायत के बाद भी निर्माण नहीं हुआ है और गनौरा देशी मोड़ पर प्लांट के पास कचरा-मिट्टी जमा है जिससे आवागमन बाधित है कई लोग चोटिल हो गए हैं।
कैटल फीड पर दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक दाम ले रहे हैं और पशुपालक परेशान है।
धरने की सूचना पर लेखपाल प्रमोद तिवारी व थाना जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जिला अध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में किसान अपनी मांगें पूरी होने तक धरने पर डटे रहे। कुछ समय उपरांत नायब तहसीलदार,एडीओ पंचायत एवं संबंधित अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और ज्ञापन से संबंधित जुड़े समस्याओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

जिलाध्यक्ष ने कहा,सरकार के दावे खोखले हैं। खाद ब्लैक में बिक रही,सड़कें टूटी हैं,कचरे से लोग बीमार हो रहे। जब तक समाधान नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने में जिला अध्यक्ष विपिन कुमार,जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव,महिला जिलाअध्यक्ष राम दुलारी,जिलासचिव मो.सईद,समाजसेवी पवन कुमार,मोहम्मद नफ़ील,मुकेश लोधी,शिवम लोधी,विनीत लोधी,प्रदीप लोधी,अरुण लोधी,कमलेश लोधी,गिरीश,मंगल प्रसाद,जगदीश प्रसाद,संदीप लोधी,विशाल यादव,शुभम यादव,पूनम,रामकली,अमरुल निशा,शिवानी,सचिन गौतम,बहादुर गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *