
दिल्ली में हुऐ छात्रों पर लाठी चार्ज पर बदायूं कांग्रेस पार्टी का विरोध मार्च।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं,प्रिय कांग्रेस साथियों, पिछले कई वर्षों से मैं कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हूं कांग्रेस के पदों पर रहा हूं वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी द्वारा मुझे जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया है। मेरी पत्नी ममता प्रजापति 2022 में शेखूपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ी थी।आज दिल्ली में जो घटनाक्रम हुआ है उसके देखकर मैंने भावुकतावश अपने कांग्रेस के पुराने साथियों पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री ओमकार सिंह,वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री वीरेश तोमर वर्तमान जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह वर्तमान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री सोमेंद्र यादव वर्तमान

जिला उपाध्यक्ष श्री अंकित सिंह चौहान,वर्तमान महासचिव डॉक्टर राम रतन पटेल, वर्तमान जिला महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य श्री इगलास हुसैन, वर्तमान जिला महासचिव श्री कृष्णवीर मौर्य ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य श्रीमती रजनी सिंह , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप , शहर कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर आदि।दिनांक 25 जुलाई 2026 को परशुराम चौक कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक बर्बर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी की असंवैधानिक गिरफ्तारी को लेकर दोपहर 1:00 बजे से विरोध मार्च करने का निर्णय लिया गया है।कि सम्मानित कांग्रेस के सभी साथियों से अनुरोध है कि दिनांक 25 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस कार्यालय परशुराम लावेला चौक आकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की कृपा करें।
