रिपोर्ट अशफाक अहमद सदर कोतवाली पत्रकार्ता प्रभारी फतेहपुर
फतेहपुर : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि वितरण अभियान पुनः चलाया गया।जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग द्वारा कम्पोजिट विद्यालय गड़रियनपुरवा नगर क्षेत्र के 63,प्राथमिक विद्यालय रघुवर का पुरवा के 34 कुल 97 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि प्रदान किया गया।साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूबीना सुम्बुल,रेनूलता व प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।
