एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा- अजीत यादव

गोण्डा- गोंडा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य नवाबगंज का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण। इस दौरान लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी एवं दवा वितरण काउंटर का जायजा लेते हुए, उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधीक्षक एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉक्टर आर.एम. सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे
8 views
