बाजना। बाजना क्षेत्र में 24 जुलाई 2026 को बिजली विभाग की घोर लापरवाही और लगातार बनी समस्याओं के खिलाफ बाजना बिजली घर पर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और किसान शामिल हुए, जिन्होंने बिजली व्यवस्था के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। किसानों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहुंचे नौहझील के SDO ने किसानों से वार्ता की और तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह का समय मांगते हुए आश्वासन दिया कि किसानों की सभी मांगें एक सप्ताह से पहले ही पूरी कर दी जाएंगी। धरने के दौरान किसानों और क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गईं।अनियमित विद्युत आपूर्ति: किसानों को खेती-किसानी के लिए पूर्ण रूप से बिजली न मिल पाने की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।

33 केवी लाइन का बदलाव: खैर से बाजना के लिए आ रही जर्जर 33 केवी की लाइन को पूरी तरह बदलकर नई लाइन डालने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। चौ,करुआ सिंह, डॉ. चेतन नौवार, सोनू प्रधान, अजय सरपंच, लोकेश सरपंच, रवि कुमार (भीम आर्मी नेता),अनुज सागर,विवेक चौधरी आदि अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान करने का लिखित व मौखिक आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया। क्षेत्र के किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *