BREAKING NEWS

फुगाना पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला से जुड़े गंभीर मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर, 24 जुलाई। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना फुगाना पुलिस ने अपराध एवं महिला संबंधी मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महिला से जुड़े गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी सुधीर पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुरावा, थाना फुगाना को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को ग्राम खरड़ की गली नंबर-4 के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीड़िता की चुन्नी भी बरामद की, जिससे कथित रूप से उसका गला घोंटने का प्रयास किया गया था।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल शिव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

MD NEWS बहुआयामी समाचार जनता से जुड़े हर महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रशासनिक कार्रवाई और पुलिस की बड़ी खबरें सबसे पहले और सबसे सटीक रूप में आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

14 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *