25 जुलाई को देशव्यापी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का ऐलान, छात्रों और युवाओं के समर्थन में मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय पर जुटेंगे कार्यकर्ता,

MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख,
रिपोर्ट: रोहित जैन मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के आह्वान पर 25 जुलाई 2026, प्रातः 10:00 बजे देशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद करना बताया गया है।
मुजफ्फरनगर में भी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों एवं संगठन के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
पूर्व जिला प्रभारी विकास अंबेडकर (डूंगर) ने अपने संदेश में कहा कि यह आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल या संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों और युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और समान अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर समर्थन व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर के युवाओं से 25 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षा, रोजगार, छात्र हितों एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने की बात कही गई है। संगठन का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
MD NEWS बहुआयामी समाचार इस कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों और अपडेट्स पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए है।
