एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।


मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश शर्मा व एसओजी प्रभारी मोहित सिंह के कुशल नेतृत्व में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोतवालीनगर व एसओजी की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी व तकनीकी माध्यमों से अभियुक्तों की पहचान की गयी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए गये। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान से अभियुक्तों का पीछा किया गया तथा आज दिनांक 24.07.2026 को 03 अभियुक्तों को न्यू गुडलक पैलेस न्याजूपुरा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से व्यापारी से ठगी किये गये 13 लाख रुपये तथा 15 लाख के फर्जी नोट बरामद किये गये।पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम बृह्मदेव पुत्र ओमप्रकाश,,श्रीराम उर्फ सुनील पुत्र महावीर शर्मा,, प्रदीप पुत्र राधकृष्ण,, सभी अभियुक्त राजस्थान के रहने वाले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
