वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेड़ा एवं थाना जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,अवगत करा दे कि आज दिनांक 24.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना सिखेड़ा एवं थाना जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, सीसीटीएनएस कार्य, बैरक, भोजनालय तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाने पर उपस्थित फरियादियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके प्रार्थना-पत्रों एवं शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल अपराधों, साइबर अपराधों तथा जनशिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने, नियमित पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *