हम बच्चों को स्वावलंबी व सत्यवादी बना रहे हैं :आचार्य संजीव रूप

एमडी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन

बिल्सी । तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी ग्राम में आर्य समाज के तत्वाधान में चल रही आर्य संस्कारशाला गुरुकुल के बच्चों की प्रतियोगिताओं के पांचवे दिन गायन प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान कुमारी उर्वशी आर्य ने प्राप्त किया । द्वितीय स्थान पर कुमारी राधिका तथा भावना समान अंक प्राप्त करके रहीं तृतीय स्थान कुमारी आस्था रानी को प्राप्त हुआ । इसके पश्चात बच्चों ने सामूहिक भजन भी प्रस्तुत किया । संस्कारशाला के संचालक संस्थापक आचार्य संजीव रूप ने कहा बच्चों को ऐसे संस्कार दे रहे हैं कि जिस बच्चे स्वावलंबी बनेंगे संस्कारी होंगे व्यवहार कुशल होंगे , बड़ों का आदर करने वाले तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहेंगे ।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *