एम.डी. न्यूज़, जिला ब्यूरो चीफ, नवीन कृष्णा।

देवघर। साइबर अपराध, चोरी, छिनताई, वाहन दुर्घटना, पर कार्यवाही करने के बाद भी देवघर पुलिस इन सभी चीजों की रोक – थाम करने में सफलता नहीं पा रही है। आए दिन ऐसी वारदातों पर बेतहाशा वृद्धि हो रही है। और देवघर पुलिस के अनुसार “देवघर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर” एवं “आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता” जैसे शब्दों का प्रयोग कर रही है। क्या यह केवल दिखाने के लिए है।
वादी राजू राय, पिता गुल्ली राय, ग्राम चुल्हिया, थाना मोहनपुर, जिला देवघर के लिखित आवेदन के आधार पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 131/ 2026, धारा 303 (2) बी.एन.एस के तहत मोटरसाइकिल संख्या JH 15Q7524 की चोरी होने के संबंध में प्राथमिक की दर्ज की गई थी।
ऐसी ही एक कार्रवाई करते हुए, उक्त चोरी की मोटरसाइकिल सहित सुनील यादव, उम्र 23 वर्ष, पिता रामेश्वर यादव, ग्राम बालीडीह,थाना सारवां, जिला देवघर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *