ब्रेकिंग न्यूज आगरा
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट

दिल्ली जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
आगरा, 25 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौराझृदेश्रथन प्रशासन द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज और बर्बरता के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने भारत के राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। उनका आरोप है कि छात्रों पर बल प्रयोग कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा घायल छात्रों को उचित उपचार और न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed