MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

हत्या के प्रयास के मामले में बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार –
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी पक्ष ने वादी पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। घटना में रमेश पुत्र पंचम और पंचम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए थे। मामले में चांदमती पत्नी पंचम, निवासी ग्राम चैनपुर, थाना बृजमनगंज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी की गई। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 25 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बृजमनगंज पुलिस टीम ने दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मुकदमा: मु0अ0सं0 171/2026, धारा 110, 191(2), 351(2), 352, 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS)।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed