रामपुर 25 जुलाई,2026:

निवर्तमान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव * मुख्तार अब्बास नकवी* ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके कुछ साथियों के छात्रों, नौजवानों के कन्धों पर बंदूक, क्रिमिनल कपट के संदूक से सावधान रहना होगा,संवेदनहीनता से भरपूर व्यवधान की सनक का श्री नरेंद्र मोदी ने संवेदनशीलता के संकल्प के साथ समाधान कर रहे हैं। श्री धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रीमंडल से इस्तीफ़ा समझदारी,संवेदनशीलता के साथ समाधान की सोंच का हिस्सा है।

नक़वी ने आज यहाँ कहा कि विपक्ष के कुछ लोगों की “मोदी से विरोधी धुन ,मुल्क से विद्रोही धौंस” का रूप लेती जा रही है। जनतंत्र और जनादेश को परिवारतंत्र का बंधक बनाने की शातिरी शरारत कर रहे हैं।

नकवी ने कहा कि पिटे पॉलिटिकल पार्टियों और उनके प्रॉक्सी पिट्ठुओं का कभी किसानों,नौजवानों,महिलाओं,मुसलामानों, मज़दूरों के कन्धों पर बंदूक और अपराधिक साज़िश का संदूक का अराजक अभियान 2014 से लगातार चल रहा ,इसके पीछे वैश्विक संकट के दौर में भारत में अस्थिरता का कंटक पैदा कर भारत को संकटग्रस्त राष्ट्र की क़तार में खड़ा करने की खतरनाक साज़िश है,ताकि विपरीत परिस्थियों में भी देश के विकास और विश्वास की रफ़्तार पर स्पीड ब्रेकर खड़ा किया जा सके।देश को ऐसे साज़िशी संक्रमणों से सावधान रहना होगा।
नक़वी ने कहा कि चुनावी चक्रवात में चित चंडाल चौकड़ी की घासलेटी धमाचौकड़ी का सत्तालोलुप संग्राम, हिट एन्ड रन के हुड़दंगी हरफ़नमौलाओं के पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन की प्रस्तुति का पिछ्ले दो दशकों में लगातार बारम्बार प्रयोग जनादेश और जनतंत्र के प्लेटफॉर्म्स पर पिटता,पराजित होता रहा है।
नकवी ने कहा कि आज कल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां में काल्पनिक क्रान्तिकारी बन्ने की प्रतिस्पर्धा चल रही है,एक अपने को अराजकता का गुरू कहता है तो दूसरा उदंडता का गुरुघंटाल, गुरू नम्बरी तो गुरुघंटाल दस नम्बरी साबित करने की लट्ठम लट्ठा लफ्फ़ाजी के पीछे जनसरोकार नहीं सत्तालोलुप स्वार्थ है।

नक़वी ने कहा कि ‘कुंठित कटुता- कपट के कबाड़खाने में क़ैद कुनबा वैश्विक संकट के समय देश अस्थिरता पैदा करने की सुपारी लेकर साज़िश और सनक के साथ सक्रिय है।ऐसी साज़िशी सुपारी को राष्ट्रवादी संकल्प के सरौते से टुकड़े -टुकड़े करना होगा।

श्री नकवी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों,जनतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ दुराग्रह पूर्ण दुष्प्रचार में लगे हिट एन्ड रन के हुड़दंगी हवाबाजों की खटा-खट हडबड़ी,फटा-फट गडबड़ी गच्चे पर गच्चा खा रही है। ऐसे डपोरशंखों डिफॉल्टर ‘खुड़पैची सियासत, खुराफ़ाती विरासत’ से होशियार रहना होगा,यह लोग हम तो डूबे हैं देश को ले डूबें के धाराप्रवाह धूर्ततापूर्ण धुरंधर है,ऐसी धूर्ततापूर्ण धुन को धूलधूसरित करना होगा।

श्री नकवी ने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को काबिल सरकार और कार्यकुशल नेतृत्व मिला है,जो संकट में संकटमोचक बना है। श्री नरेंद्र मोदी नें देश के सामने आए हर संकट के समाधान का प्रमाणित और प्रभावी परिणाम दिखाया है,वहीं कुछ सामन्ती सूरमां संकट के समाधान में जुटने के बजाय सियासी व्यवधान में डट जाते हैं, ऐसे हर आपदा में अवसर ढूंढने वाले साज़िशी संक्रमणों से सतर्क, सावधान रहना होगा ।

श्री नकवी ने कांग्रेस, सपा पर हमला करते कहा कि धृष्टतापूर्ण धमाल के धाराप्रवाह कमाल में जुटे सामन्ती सूरमाओं का सत्तालोलुप सुरूर और गुरूर चुनावी मैदान में बार-बार लगातार, गच्चा खा रहा है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में सत्ताइस के चुनाव से पहले ही झांसे की झालर में शार्ट सर्किट दिखाई दे रहा है,झांसे के झुंड को एक बार फिर झटका झेलना पड़ेगा। कांग्रेस,सपा का जुगाड़ का जमघट भी जनादेश के पनघट पर चारो खाने चित होगा।
नक़वी ने कहा कि इन पिटे सत्तालोलुप सूरमाओं और सामन्ती सुल्तानों और उनके प्रॉक्सी पिट्ठुओं को अच्छी तरह मालूम है कि देश विकास की सोंच का दोस्त, विनाश की साज़िश का दुश्मन है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री हरीश गंगवार, जिलापंचायत अध्यक्ष श्री ख्यालीराम लोधी,श्री सुभाष भटनागर, श्री महासिंह राजपूत, श्री कपिल आर्य, श्री जागेश्वर दयाल दीक्षितश्री सौरभ लोधी,,श्री वसीम अहमद, श्री सोनू लोधी,श्रीमपी डाली रंधावा,श्रीमती मुन्नी गंगवार, श्री करतार सिंह लोधी,डाक्टर चन्द्र पाल,श्री ओमप्रकाश एडवोकेट, श्री संजय चंद्रा ,श्री बशीर अहमद, श्री जाकिर हुसैन डाक्टर चन्द्र प्रकाश शर्मा, श्री महेश मौर्य, श्री पंकज लोधी आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed