MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
फरेंदा थाना समाधान दिवस में सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश –
महराजगंज। थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की अध्यक्षता में थाना फरेंदा परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक-एक कर अवलोकन करते हुए भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद समेत अन्य मामलों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि विवादित मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि विवादों की पुनरावृत्ति और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को रोका जा सके।

