आज 36 विधानसभा बिलासपुर में माटखेड़ा रोड स्थित ओम टंडन प्लाजा पर कांग्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन किच्छा (उत्तराखंड) के विधायक श्री तिलक राज बेहड़ के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर 36 विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों, बूथ कार्यकर्ताओं एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे देश में निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को प्रचंड जनादेश देगी।

मुख्य अतिथि एवं किच्छा विधायक श्री तिलक राज बेहड़ ने अपने संबोधन में कहा कि संजय कपूर एक मजबूत एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता हैं, जिनकी स्वीकार्यता 36 विधानसभा क्षेत्र में किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में संजय कपूर को भारी मतों से विजयी बनाकर 36 विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करें।

कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश मौर्य ने किया तथा अध्यक्षता डॉ. रामेश्वर दयाल गंगवार ने की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’, नगर अध्यक्ष बाकर अली खान, गुरबाश सिंह, रवि टंडन, डॉ. ज़फर अहमद, कपिल चौधरी, अजीव सिंह, वेद राम यादव, बाबू अहमद, जीवेंद्र गंगवार, शानू खान, साहिर रज़ा खान, मुमताज़ नोमान खान, मोइन पठान, रफ़ी खान, असलम जावेद सहित जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, बूथ कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed