लोकेशन – प्रयागराज
प्रयागराज में नित्याशाला स्टूडियो का भव्य प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित
नमस्कार, आज की खास खबर प्रयागराज से है, जहां ‘नित्याशाला स्टूडियो’ द्वारा 26 जुलाई 2026 को “An Unseen Stage, An Incredible Competition” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायन, नृत्य, कविता, कहानी और कॉमेडी सहित विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रतीक पांडेय, अमित तिवारी और हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।
आयोजिका नेहा के अथक प्रयास, मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उनकी कला को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में सराहनीय पहल की।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए गए। यह आयोजन कला और प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में एक शानदार पहल साबित हुआ।
शिवम् द्विवेदी
एम. डी. न्यूज़ प्रयागराज
9936683216


