बहुयामी समाचार एम डी न्यूज़ के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!

कन्नौज /बताते चले कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित “मेरा युवा भारत (MY Bharat)” अभियान के अंतर्गत “नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान” की थीम पर जनपद कन्नौज में “नशा मुक्त मैराथन” का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में कन्नौज पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मैराथन में प्रतिभाग करते हुए नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। मैराथन का शुभारंभ प्रातः मनेरगा पार्क, विकास भवन, कन्नौज से हुआ तथा समापन बोर्डिंग ग्राउंड, कन्नौज पर किया गया।
मैराथन के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज मौजूद रहे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed