फर्जी मुकदमों से था परेशान | डायरी में 3 लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार
गोंडा रिपोर्टर मदनलाल
गोंडा।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव में प्रताड़ना से परेशान एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक किसान की पहचान विनोद निवासी देवरिया कला के रूप में हुई है। परिजनों और पुलिस के अनुसार विनोद फर्जी मुकदमों से काफी परेशानथा।
किसान ने मरने से पहले एक डायरी में 3 लोगों के नाम लिखे हैं और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने डायरी को कब्जे में ले लिया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
किसान की मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed