रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

​फतेहपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। अपने दौरे के दौरान सीएम योगी ने कहा था कि “अगर जनता सदर से पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह को दोबारा चुनती, तो फतेहपुर चमक जाता।” इस टिप्पणी पर फतेहपुर सदर से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक चंद्रप्रकाश लोधी ने प्रेस वार्ता कर तीखा हमला बोला है।
​सपा विधायक ने पलटवार करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि बीजेपी विधायक होते तो फतेहपुर चमक जाता, लेकिन फतेहपुर तो अब भी वहीं है आप सत्ता में हैं, इसे चमकाइए लोधी ने आरोप लगाया कि विपक्ष का विधायक होने के कारण उनके क्षेत्र के विकास प्रस्तावों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने विधानसभा में कई बार आवाज उठाई और सीएम को मांग पत्र सौंपे, लेकिन कोई फंड आवंटित नहीं किया गया।
​भाषण देने के बजाय कार्गो एयरपोर्ट की घोषणा करते
​विधायक लोधी ने सीएम के सभा स्थल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस जगह खड़े होकर मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे, वह दरअसल एयरपोर्ट की जमीन है। लोधी ने याद दिलाया कि उन्होंने विधानसभा में इस जमीन पर ‘कार्गो एयरपोर्ट’ बनाने की मांग रखी थी ताकि स्थानीय किसानों और मजदूरों के कृषि उत्पाद देशभर में पहुंच सकें। उन्होंने तंज कसा कि बड़ी-बड़ी बातें करने के बजाय सीएम अगर मंच से कार्गो एयरपोर्ट की घोषणा कर देते, तो फतेहपुर का वास्तव में भला हो जाता।
​साथ ही विधायक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी विधायक निधि से कई विकास कार्य कराए हैं, जिसकी पूरी सूची सही समय आने पर जनता के सामने रखी जाएगी।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed