वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुरा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-169/2026 धारा- 109 (1) BNS थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय यादव पुत्र स्व० अनन्त लाल निवासी कतुआपुरा थाना कोतवाली जनपद वाराणसी को दिनांक 26/07/2026 को मालगोदाम थाना क्षेत्र जैतपुरा से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण- वादिनी मुकदमा द्वारा दिनांक 25/07/2026 को थाना जैतपुरा में लिखित सूचना दी गयी कि उसके 31 वर्षीय पुत्र को उसके दोस्त घर से मोटरसाइकिल से घूमने के बहाने अपने साथ ले जाकर शराब पिलाकर औसानगंज में धारदार चाकू से मारकर घायल कर दिया है, जो इस समय गम्भीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती है, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जैतपुरा पर मु0अ0सं0-0169/2026 धारा 109 (1) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया था। वांछित अभियुक्त उक्त घटना कारित करने के बाद से फरार चल रहा था। अपराध की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष जैतपुरा द्वारा तत्काल टीम गठित कर वांछित अपराधी अजय यादव उपरोक्त की गहनता से तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर वांछित अजय यादव पुत्र स्व० अनन्त लाल निवासी कतुआपुरा थाना कोतवाली जनपद वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष को मालगोदाम से दिनांक 26/07/2026 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अजय यादव पुत्र स्व0 अनन्त लाल निवासी कतुआपुरा थाना कोतवाली जनपद वाराणसी, थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 26.07.2026 को, स्थान- मालागोदाम थाना जैतपुरा वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- श्री उपोन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी । 2. उ0नि0 शिवम कुमार गुप्ता, थाना जैतपुरा, कमिश्ररेट वाराणसी। 3. उ0नि0 नितिन सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। 4. हे0का0 दिलशाद खाँ, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।5. रि0का0 रामसागर, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
