खेलते-खेलते गहरे पानी में समाया इकलौता बेटा गांव में मातम

रिपोर्टर – रजनीश कुमार

औरैया –
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भादसान से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। रविवार सुबह तालाब में डूबने से 7 साल के रिशू की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रिशू पुत्र शिव सिंह गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में जा गिरा। साथी बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रिशू को बाहर निकाला और CHC अजीतमल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

रिशू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मां नीलम देवी और घर की दो बेटियां – 10 साल की शिवानी और 5 साल की छोटी बहिन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची अजीतमल कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।”

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *