रामपुर जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में जमतिया उलेमा शहर कमेटी .ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
एमडी न्यूज़ बहूआयानी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर, 27 जुलाई। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश को निरस्त कराने की मांग को लेकर जमीयत उलेमा शहर कमेटी, रामपुर ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम जिलाधिकारी रामपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है, जहां हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विश्वविद्यालय बिना किसी धर्म, जाति या वर्ग के भेदभाव के सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराता है तथा सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और शैक्षिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जमीयत उलेमा शहर कमेटी ने ज्ञापन में कहा कि विश्वविद्यालय में कम शुल्क पर उच्च शिक्षा उपलब्ध होने से गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई का अवसर मिलता है। साथ ही छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे अभिभावकों का संस्थान पर विश्वास बना रहता है।
ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय परिसर की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश से हजारों विद्यार्थियों, अभिभावकों और विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों में चिंता का माहौल है। यदि इस आदेश पर अमल किया गया तो विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी और प्रदेश के एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी।
जमीयत उलेमा शहर कमेटी ने राष्ट्रपति से मांग की है कि जनहित, छात्रहित और शिक्षा के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रामपुर द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश को तत्काल निरस्त कराया जाए, ताकि विश्वविद्यालय सुरक्षित रह सके और हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो।
कमेटी ने विश्वास जताया कि शिक्षा और न्याय के हित में इस मामले में आवश्यक एवं उचित कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन पर जमीयत उलेमा शहर कमेटी के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *