गुरुसाहगंज कन्नौज /आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

घटना/कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 26.07.2026 को वादिनी द्वारा अपनी 04 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुरसहायगंज पर मु0अ0सं0 373/2026, धारा 65(2)/74 बीएनएस एवं 5(m)/6, 9/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 27.07.2026 को अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र स्व. नरायन निवासी ग्राम इस्माईलपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. नारायन सिंह निवासी ग्राम इस्माईलपुर, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज, उम्र करीब 68 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी
  2. उ0नि0 अंकित पटेल, चौकी प्रभारी सराय प्रयाग
  3. हे0का0 अमित कुमार
  4. का0 अनुभव पटेल
4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *