एमडी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी (बदायूं)। भू देवी वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज, बिल्सी में शासन के निर्देशानुसार 15 वर्ष से अधिक आयु की छात्राओं को सर्विक्स कैंसर (HPV) से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिल्सी से आईं स्टाफ नर्स मनीषा रानी ने छात्राओं का सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से टीकाकरण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। सरकार द्वारा संचालित यह टीकाकरण अभियान छात्राओं को सर्विक्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। सभी छात्राओं एवं अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अपनाते हुए ऐसे जनहितकारी अभियानों का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त महिला स्टाफ उपस्थित रहा तथा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *