रिपोर्ट- पुनीत शुक्ला हरदोई

आजाद भारत में ऐसे भी विधायक चुने गए जिन्होंने सादगी के साथ पैदल साइकिल और बैलगाड़ी पर चुनाव प्रचार किया था ऐसे ही नेताओं में शामिल है पूर्व विधायक माननीय श्री धर्मज्ञ मिश्रा जी जो कि सादगी से चुनाव लड़कर 1979 में कांग्रेस पार्टी से और 1989 में दूसरी बार समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए थे पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहते हैं कि पहले नेता और जनता एक दूसरे का अपना परिवार मानते थे वोट मांगते समय जहां पर रात हो जाती थी वहीं रुक जाते थे गांव के लोग भी खूब खातिरदारी करते थे मूल रूप से माधोगंज के मोहल्ला आजाद नगर निवासी करीब 90 वर्षीय माननीय पूर्व विधायक आदरणीय श्री धर्मज्ञ मिश्रा जी बताते हैं कि उन्होंने पहला वोट 1952 में अपने पिता शिव रतन लाल मिश्रा जी टाटधारी के चुनाव में डाला था उन दिनों चुनाव में ना कोई राजनीतिक रंजिश होती थी और ना ही एक दूसरे से कोई कटुता सभी लोग एक दूसरे का सम्मान करते थे वह बताते हैं कि गांव की गलियों में कुछ चुनिंदा समर्थकों के साथ पैदल बैलगाड़ी और साइकिल से प्रचार किया जाता था प्रचार में धातुओं लोहे की पाइप को मुंह में लगाकर जोर से बोलकर जनता को संबोधित किया जाता था 1979 में वह पहली बार कांग्रेस पार्टी से विधायक चुने गए थे बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार कर बने थे विधायक 1979 में कांग्रेस पार्टी और 1989 में समाजवादी पार्टी से विधायक बने थे आदरणीय श्री धर्मज्ञ मिश्रा जी गांव में ना थी राजनीतिक रंजिश नेताओं की करते थे खातिरदारी क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग आज भी बताते हैं कि माननीय पूर्व विधायक आदरणीय श्री धर्मज्ञ मिश्रा जी बहुत ही सादगी सरलता और क्षेत्र की जनता से अटूट प्रेम 24 घंटे क्षेत्र वासियों की सेवा में लगे रहना चाहे रात 12:00 बजे हो बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी पहुंच गया पूर्व विधायक जी के पास कि हमारा थाने में काम है यह कहीं भी कोई भी काम है तो पैदल ही दौड़ पढ़ते थे साइकिल है तो साइकिल पर ही बैठ कर चल देते थे ना कोई गनर एक सादगी भरा जीवन सरल स्वभाव विधायक तो बहुत हुए मगर माननीय पूर्व विधायक आदरणीय श्री धर्मज्ञ मिश्रा जैसा कोई नहीं करीब बीस वर्ष पहले की बात है रजवाहा पूरी तरह रदा हुआ पड़ा था किसानों की फसलें पूरी तरह सूखने की कगार पर थी उस समय क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री सतीश वर्मा जी थे क्षेत्रीय जनता ने माननीय पूर्व विधायक आदरणीय श्री धर्मज्ञ मिश्रा जी की आवास पर जाकर अपनी पूरी समस्याओं से माननीय पूर्व विधायक जी को अवगत कराया माननीय पूर्व विधायक आदरणीय श्री धर्मज्ञ मिश्रा जी ने क्षेत्रीय जनता को आश्वासन दिया आप बेफिक्र हो करके घर जाइए और रजवाहा सफाई कार्य तुरंत शुरू करवा दिया पूर्व विधायक जी ने एक संकल्प लिया था जब तक रजवाहा में पानी नहीं आ जाता तब तक हम अपने घर नहीं जाएंगे और घर जाएंगे तो इस रजवाहा के पानी से स्नान करके अपने घर जाएंगे और वही किया राजवहां में जब तक पानी नहीं आ गया तब तक राजवहां के किनारे तिरपाल तान करके उसी के नीचे विश्राम करते रहे और जब पानी आया उसी से स्नान करके अपने घर वापस लौट गए ऐसे थे माननीय पूर्व विधायक आदरणीय श्री धर्मज्ञ मिश्रा जी
अब आप जैसा विधायक होना बहुत मुश्किल की बात है विधायक हो तो आप जैसा क्षेत्र की जनता एक परिवार का हिस्सा था
विद्युत विभाग की समस्या हो
चाहे राजवहा में पानी न आने की समस्या हो
डीएपी यूरिया की समस्या हो
टूटी फूटी रोड की समस्या हो
क्षेत्रीय जनता के हर सुख दुख में 24 घंटे साथ देने वाले ऐसे थे यशस्वी आदरणीय पूर्व विधायक श्री धर्मज्ञ मिश्रा जी
आपकी जितनी प्रशंसा की जाए शायद उतनी ही कम है
