एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर मुन्ताज अली वाराणसी
थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाबतपुर एयरपोर्ट बाउंड्री मार्ग के पास से न्यायालय परिसर से फरार अभियुक्त मोनू खान पुत्र भोलई खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण उल्लेखनीय है कि थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 229/2026, धारा 305(ए), 317(2), 241 बीएनएस में प्रकाश में आए अभियुक्त मोनू खान पुत्र भोलई खान को एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर एवं एक अदद AMARON GO-60 बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेशी हेतु आरक्षी राकेश सरोज एवं आरक्षी अभिजीत वर्मा की अभिरक्षा में भेजा गया था। पेशी के दौरान अभियुक्त ने शौच जाने का बहाना बनाकर पुलिसकर्मियों को चकमा दिया तथा भीड़ का लाभ उठाकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया। इस संबंध में थाना कैंट, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पर मु0अ0सं0 370/2026, धारा 261, 262 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना फूलपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार संभावित स्थानों पर तलाश एवं दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि जेल जाने के भय से उसने न्यायालय परिसर से भागने की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने घर न जाकर विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था तथा बाबतपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर जनपद से बाहर भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस टीम ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थाना कैंट एवं विवेचक को उपलब्ध करा दी गई है तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण मोनू खान पुत्र भोलई खान, निवासी ग्राम पुआरी खुर्द (गहनी), थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 22 वर्ष।
आपराधिक इतिहास*मु0अ0सं0 229/2026, धारा 305(ए) बीएनएस, थाना फूलपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
• मु0अ0सं0 370/2026, धारा 261, 262 बीएनएस, थाना कैंट, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
