MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल तस्करी के लिए रखी गई 5 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने बरामद यूरिया को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में सोनौली पुलिस टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही थी।

इसी दौरान 28 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने नेपाल राष्ट्र में अवैध रूप से तस्करी किए जाने के उद्देश्य से लावारिस अवस्था में रखी गई भारतीय यूरिया खाद की 5 बोरियां बरामद कीं। प्रत्येक बोरी का वजन 45 किलोग्राम, जबकि कुल बरामद यूरिया 225 किलोग्राम है।
बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बरामद यूरिया खाद को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।
बरामदगी:
- भारतीय यूरिया खाद – 5 बोरी
- प्रत्येक बोरी का वजन – 45 किलोग्राम
- कुल वजन – 225 किलोग्राम
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 अजय कुमार
- का0 पंकज सरोज
- का0 सुरेन्द्र भारद्वाज
