गोंडा।रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात गए जिले के एक युवक की फैक्टरी में हुए हादसे में मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया है।
जानकारी के अनुसार विश्नोहरपुर/नवाबगंज क्षेत्र निवासी दिवाकर यादव काम के सिलसिले में गुजरात गया था। मंगलवार को वहां एक फैक्टरी में बॉयलर फट गया। इस हादसे में दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे में दिवाकर का चचेरा भाई भी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम का माहौल है।
परिजनों ने शव को गोंडा लाने और उचित मुआवजे की मांग की है।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *