MD NEWS बहुआयामी समाचार

रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार एक निरीक्षक और 23 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव को चौकी अफोई, थाना सुल्तानपुर घोष से अपराध निरीक्षक, थाना जाफरगंज बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षकों में रविशंकर को चौकी आबूनगर से पुलिस लाइन, राजकमल यादव को थाना कोतवाली से चौकी आबूनगर, प्रमेश कुमार यादव को थाना खागा से चौकी बाकरगंज, संजय सिंह परिहार को पुलिस लाइन से चौकी पुरमई (थाना खखरेरू), राहुल कुमार चौहान को थाना खखरेरू से चौकी अफोई (थाना सुल्तानपुर घोष), प्रदीप कुमार को थाना चांदपुर से चौकी किशनपुर (थाना धाता) तथा विवेकानंद मिश्रा को थाना थरियांव से चौकी खजुहा (थाना बिंदकी) भेजा गया है। इसी प्रकार मंगेश कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से चौकी चौडगरा (थाना कल्याणपुर), शिवम कन्नौजिया को थाना बकेवर से जनपदीय साइबर सेल, गोविंद कुमार सोनकर को थाना धाता से थाना गाजीपुर, मनोज कुमार सिंह को थाना धाता से पुलिस लाइन, राजेश कुमार सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना ललौली से पुलिस लाइन, आनंद कुमार वर्मा को थाना सुल्तानपुर घोष से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना ललौली, एरिश पटेल को थाना ललौली से थाना सुल्तानपुर घोष, दिलीप कुमार यादव को थाना सुल्तानपुर घोष से पुलिस लाइन तथा सुमित नारायण तिवारी को चौकी पुरमई (थाना खखरेरू) से थाना गाजीपुर स्थानांतरित किया गया है। सूची में अंकुर मिश्रा को थाना धाता से थाना चांदपुर, आदर्श सिंह को थाना किशनपुर से चौकी आरटीओ (थाना कोतवाली), मोहर सिंह को थाना धाता से थाना जहानाबाद, दिनेश कुमार सिंह को थाना हुसेनगंज से थाना कल्याणपुर, सतीश कुमार मिश्रा को यूपी-112 (थाना हुसेनगंज) से पुलिस लाइन, धनश्याम आदिवासी को थाना किशनपुर से यूपी-112 तथा बनारसी मिश्रा को थाना कल्याणपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस विभाग के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *