सीएचसी कर्नलगंज में ओपीडी के दौरान डॉक्टर सोते मिले, वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
मरीज तरसें, डॉक्टर खर्राटे लें – कर्नलगंज सीएचसी का शर्मनाक वीडियो आया सामने
सीएमओ के आदेश-निरीक्षण बेअसर, कर्नलगंज सीएचसी में मनमानी चरम पर।
गोंडा रिपोर्टर मदन लाल गोंडा।जिले की कर्नलगंज सीएचसी एक बार फिर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई है। ओपीडी के दौरान एक डॉक्टर के सोते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे और सीएचसी अधीक्षक की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज में ड्यूटी के दौरान डॉ. इमरान मोइनमेज पर सिर रखकर सो रहे हैं। जबकि बाहर मरीज इलाज के लिए घंटों से बैठे हुए हैं। वीडियो सामने आते ही सीएचसी अधीक्षक अनुज कुमार की निरंकुश कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।
सीएमओ के आदेश भी बेअसर
यह कोई पहला मामला नहीं है। 2 जून 2026 को भी कई चिकित्सकों के देर से आने और अनुपस्थित रहने की खबरें प्रकाशित हुई थीं। इसके बाद 3 जून को सीएमओ गोंडा ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और अनुपस्थित डॉक्टरों को नोटिस देने के निर्देश दिए थे। 22 जुलाई को भी सीएमओ ने लेबर रूम, इमरजेंसी और ओपीडी का निरीक्षण कर सख्त चेतावनी दी थी।
लेकिन हकीकत नहीं बदली। रोज सुबह 8 बजे शुरू होने वाली ओपीडी में 9:15 बजे तक भी कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली रहती हैं। कई कमरे बंद रहते हैं और मरीज डॉक्टर का इंतजार कर वापस लौट जाते हैं।
पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
7 जून को एक महिला मरीज ने सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट अशोक वर्मापर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके अलावा अस्पताल परिसर में दवाएं जलाने, मरीजों को एक्स-रे शीट न देकर फोन से फोटो खिंचवाने जैसे मामलों के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि डॉक्टर ड्यूटी के समय नदारद रहकर अपने सरकारी आवास पर प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं। इमरजेंसी में स्टाफ नहीं मिलता, मजबूरन मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
अब सवाल ये है कि निरीक्षण और चेतावनी के बाद भी सुधार क्यों नहीं हो रहा? उच्चाधिकारियों की चुप्पी से अधीक्षक और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
इस पूरे प्रकरण पर स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *