अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज
मवई थाना क्षेत्र के मराई पुरवा (पारा पहाड़पुर) निवासी पूनम मौर्य ने ऑपरेशन के जरिए एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन प्रसव के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

सीएचसी में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने के कारण अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला ने सोहावल सीएचसी से डॉ. धर्मेंद्र राव और डॉ. गुंजन यादव को बुलाकर प्रसव कराया था।
हालत गंभीर होने पर महिला को तत्काल लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया था, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद महिला ने दम तोड़ दिया; वहीं मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला ने बताया कि प्रसूता की स्थिति को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक चिकित्सकों की व्यवस्था कर सुरक्षित प्रसव कराया गया था और हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
