एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर , थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह, के दिशा निर्देशन में एवं मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29,07,2026,को थाना मीरापुर परिसर मे कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शपथ ली गई। तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मीटिंग मे क्षेत्र के सेवा शिविर संचालकों द्वारा भी सेवा शिविर मे शुद्ध पेयजल, शुद्ध भोजन, चिकित्सकों का प्रबंधन व सफाई का विषेश धयान रखा जायेगा। जिससे श्राद्धालुऔ को किसी भी समस्या का सामना न करना पडे तथा सेवा शिविर संचालकों द्वारा कहा गया है पुलिस प्रशासन का हम पूरा सहयोग करने की भी शपथ ली गई। मीरापुर थाना प्रभारी ने अपनी पुलिस टीम को भी कांवड़ यात्रा क्षेत्र में नियमित भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने, संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण करने तथा कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। कांवड़ियों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
