
राष्ट्रीय हनुमान दल की केंद्रीय कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू ने जिला अध्यक्ष की घोषणा की ।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं ,राष्ट्रीय हनुमान दल की केंद्रीय कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू की अनुशंसा पर वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर दिनेश सिंह जी को जनपद बदायूँ का राष्ट्रीय हनुमान दल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संजीव कुमार सक्सेना एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष ,प्रशांत सिंह जिला उपाध्यक्ष, ओम बीर शर्मा जिला महामंत्री ,प्रमोद कुमार उर्फ प्रदीप पांडेय को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

लखनऊ/बदायूँ , राष्ट्रीय हनुमान दल के विस्तार की कड़ी में केंद्रीय कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू जी की अनुशंसा पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं परम गौ भक्त ठाकुर दिनेश सिंह जी को जनपद बदायूँ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर ठाकुर दिनेश सिंह जी ने प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि श्री रोहित सिंह हिंदू जी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी प्राप्त हुई है,

मैं श्री हनुमान जी की सौगंध खाकर यह प्रतिज्ञा लेता हूँ कि धर्म जागरण, सनातन धर्म की रक्षा, मठ-मंदिर की रक्षा, नारी रक्षा, संत रक्षा तथा राष्ट्रीय हनुमान दल के सभी एजेंडों पर प्रखरता से अपनी भूमिका का निर्वहन करूंगा।उन्होंने प्रदेशीय कमेटी, क्षेत्रीय कमेटी और राष्ट्रीय कमेटी का इस विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।नियुक्ति की खबर से बदायूँ जनपद और सभी शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।ठाकुर दिनेश सिंह जी ने कहा – श्री हनुमान जी की सौगंध खाकर प्रतिज्ञा करता हूँ कि धर्म जागरण, सनातन की रक्षा, मठ-मंदिर, नारी और संत रक्षा के संकल्प पर सदैव अडिग रहूंगा।
