सीबीएसई क्लस्टर जूडो प्रतियोगिता में देहरादून पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन, पाँचवाँ स्थान प्राप्त

वाराणसी। देहरादून पब्लिक स्कूल, डोमरी पराव, वाराणसी के जूडो खिलाड़ी ने सीबीएसई क्लस्टर जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

यह उपलब्धि कोच नैन्सी सोनकर के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण का परिणाम है। खिलाड़ी ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के निदेशक श्री कुमार अभिषेक एवं प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी ने खिलाड़ी तथा कोच नैन्सी सोनकर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम और विद्यालय द्वारा खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन का प्रमाण है तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणादायक है।

देहरादून पब्लिक स्कूल, डोमरी पराव, वाराणसी अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *