बीजेपी को बड़ा झटका, जितेंद्र सिंह गुड्डन ने थामा बीएसपी का दामनकानपुर देहात अकबरपुर-रानियां: उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर देहात की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। अकबरपुर-रानियां विधानसभा क्षेत्र से नगर पंचायत प्रतिनिधि और बीजेपी के कद्दावर नेता जितेंद्र सिंह गुड्डन ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (BSP) का दामन थाम लिया है।सूत्रों के मुताबिक गुड्डन ने बीजेपी पर पेपर लीक और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी है।
सिंह लॉन में विशाल महापंचायत और BSP का शक्ति प्रदर्शन
इस पूरे घटनाक्रम का आयोजन सिंह लॉन, अकबरपुर में किया गया था, जहाँ BSP ने विधानसभा स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया था।कार्यक्रम में हर दिन महापंचायत और जागरूकता रैलियों के जरिए लोगों को जोड़ने का ऐलान किया गया। बताया जा रहा है कि सैकड़ों गाड़ियों और समर्थकों के साथ गुड्डन BSP में शामिल हुए, जिसे स्थानीय राजनीति में बड़ा फैसला माना जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि BSP के मंडल प्रभारी नौशाद अली रहे।2027 के लिए बड़ी घोषणामंच से नौशाद अली ने ऐलान किया कि BSP सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर अकबरपुर-रानियां विधानसभा सीट 206 से 2027 के लिए जितेंद्र सिंह गुड्डन को अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है। उन्हें विधानसभा का मुख्य प्रभारी / इंचार्ज घोषित किया गया है।”उन्होंनेकहाकिगुड्डनकेआनेसेअकबरपुर-रानियां की राजनीति का समीकरण पूरी तरह बदल गया है।अकबरपुर में नया समीकरण बन गया है और इसका फायदा BSP को मिलेगा।इस घोषणा के बाद बीजेपी खेमे में हड़कंप मच गया हैजितेंद्र सिंह गुड्डन अकबरपुर नगर पंचायत चेयरमैन के पति और प्रतिनिधि हैं। वे पहले समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे हैं,

24 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *